ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुद्रप्रयागजरूरतमंदों को पूर्व विधायक ने खाद्य सामग्री बांटी

जरूरतमंदों को पूर्व विधायक ने खाद्य सामग्री बांटी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार को सात वर्ष पूर्ण होने पर कार्यकर्ताओं द्वारा राहत सामग्री, मास्क, सेनेटाइजर आदि का वितरण...

जरूरतमंदों को पूर्व विधायक ने खाद्य सामग्री बांटी
हिन्दुस्तान टीम,रुद्रप्रयागSun, 30 May 2021 05:10 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार को सात वर्ष पूर्ण होने पर कार्यकर्ताओं द्वारा राहत सामग्री, मास्क, सेनेटाइजर आदि का वितरण किया गया। पूर्व विधायक आशा नौटियाल के नेतृत्व में मनसूना, गिरिया, गेड, गडगू आदि गांवों में कोविड रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। इन गांवो में जरूरतमंद लोगों को खाद्य सामग्री, मास्क, सेनिटाइजर आदि का वितरण किया गया साथ ही टीकाकरण के प्रति लोगों को जागरूक किया। पूर्व विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि इन सात वर्षों में देश ने पूरे विश्व में सम्मानजनक स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में जिस एकजुटता के साथ सरकार ने इस महामारी में लोगों के साथ मिलकर जो कार्य किया है वह सराहनीय है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष गजपाल सिंह रावत, पूर्व अध्यक्ष दिनेश तिवारी, जिला मंत्री कुंवर सिंह नेगी आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें