ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुद्रप्रयागभाजपा मंडल गुप्तकाशी का हुआ विस्तार

भाजपा मंडल गुप्तकाशी का हुआ विस्तार

भाजपा मंडल गुप्तकाशी का विस्तार करते हुए प्रवीण सेमवाल व दिनेश सत्कारी को मंडल महामंत्री बनाया गया है जबकि पूरी कार्यकारिणी में चार उपाध्यक्ष, पांच मंत्री, कोषाध्यक्ष, मीडिया व...

भाजपा मंडल गुप्तकाशी का हुआ विस्तार
हिन्दुस्तान टीम,रुद्रप्रयागFri, 31 Jan 2020 05:28 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा मंडल गुप्तकाशी का विस्तार करते हुए प्रवीण सेमवाल व दिनेश सत्कारी को मंडल महामंत्री बनाया गया है जबकि पूरी कार्यकारिणी में चार उपाध्यक्ष, पांच मंत्री, कोषाध्यक्ष, मीडिया व सोशल मीडिया एक-एक के साथ ही सात कार्यकर्ताओं को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल किया गया।शुक्रवार को मंडल अध्यक्ष विनोद देवशाली ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए बताया कि मंडल उपाध्यक्ष विनोद नौटियाल, विनोद सेमवाल, रश्मि नेगी व श्रीकृष्ण सेमवाल, मंडल महामंत्री प्रवीण सेमवाल व दिनेश सत्कारी, मंडल मंत्री जगत रमोला, यशपाल बुटोला, रायसिंह चौहान, गोविन्द सिंह, कलम सिंह को चुना गया। इसके अलावा कोषाध्यक्ष सुरेश तिवारी, मीडिया प्रमुख महेन्द्र देवशाली, सोशल मीडिया प्रमुख समेत सात कार्यकर्ताओं को सदस्यों में शामिल किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री देवशाली ने कहा कि पार्टी में सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर आगे बढ़ा जाएगा। पार्टी ने जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी है। जिसका पूरी कर्तव्यनिष्ठा व ईमानदारी से निर्वहन किया जाएगा।उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से सहयोग की अपेक्षा की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें