ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुद्रप्रयागरुद्रप्रयाग में एक फेज पर ठप रही बिजली आपूर्ति

रुद्रप्रयाग में एक फेज पर ठप रही बिजली आपूर्ति

मुख्यालय में एक फेज पर बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह गायब हुई आपूर्ति सांय 5 बजे बहाल हुई। स्थानीय लोगों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि बार-बार बिजली आपूर्ति...

रुद्रप्रयाग में एक फेज पर ठप रही बिजली आपूर्ति
हिन्दुस्तान टीम,रुद्रप्रयागMon, 17 Feb 2020 05:19 PM
ऐप पर पढ़ें

मुख्यालय में एक फेज पर बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह गायब हुई आपूर्ति सांय 5 बजे बहाल हुई। स्थानीय लोगों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि बार-बार बिजली आपूर्ति घंटों बंद होने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को नगर में एक फेज पर सुबह करीब 11 बजे आपूर्ति ठप हो गई जो दिनभर ठप रही। इस बीच व्यापारियों के साथ ही साइबर कैफे में बिजली न होने से कामकाज प्रभावित हुआ। जबकि निजी और सरकारी दफ्तरों में भी दिक्कतें उठानी पड़ी। लोगों का कहना है कि कई बार लोगों के कहने के बाद भी नगर की आपूर्ति बेहतर नहीं हो पा रही है। छोटी सी दिक्कतों के लिए भी घंटों बिजली आपूर्ति गुल हो रही है। उन्होंने कहा कि यदि आपूर्ति नियमित नहीं की गई तो लोग आंदोलन को बाध्य होंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें