डीएम ने किया निर्माणाधीन नवोदय विद्यालय का निरीक्षण

डीएम ने किया निर्माणाधीन नवोदय विद्यालय का निरीक्षण

संक्षेप:

जखोली ब्लॉक के सुमाड़ी भरदार में निर्माणाधीन राजीव गांधी नवोदय विद्यालय का जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी ली और सभी भवनों को समय पर तैयार...

Sep 29, 2025 03:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुद्रप्रयाग
share

जखोली ब्लॉक के सुमाड़ी भरदार में निर्माणाधीन राजीव गांधी नवोदय विद्यालय का जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति को जाना। इस दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्था बिडकुल के अधिकारियों से विस्तार से जानकारी ली साथ ही शिक्षा, राजस्व और संबंधित विभागों से निर्माण कार्य की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि विद्यालय के सभी भवन निर्धारित समय सीमा के भीतर तैयार कर शिक्षा विभाग को हैंडओवर किए जाएं। उन्होंने कहा कि निर्माण की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए, लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए शिक्षा का नया द्वार साबित होगी और ग्रामीण अंचल के छात्र-छात्राओं को सीधा लाभ मिलेगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

निरीक्षण के दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने भी जिलाधिकारी के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। जिलाधिकारी ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए। सहायक निदेशक माध्यमिक शिक्षा जगदीश काला ने जानकारी दी कि विद्यालय परियोजना पर 44 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत आ रही है। परिसर में छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग आवासीय होस्टल, शिक्षकों के लिए रिहायशी भवन, अकादमिक हॉल, मल्टीपल हॉल एवं अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं का निर्माण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान परियोजना प्रबंधक बिड़कुल अनिल कुमार आर्य, मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रमेंद्र बिष्ट, बीडीओ जखोली सुरेश शाह, पटवारी राजेंद्र कुमार समेत शिक्षा, राजस्व एवं अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।