Hindi NewsUttarakhand NewsRudraprayag NewsDevotional Journey of Lord Madmaheshwar s Palanquin Reaches Ransi
भगवान मद्महेश्वर की डोली का रांसी में भव्य स्वागत

भगवान मद्महेश्वर की डोली का रांसी में भव्य स्वागत

संक्षेप: द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर की डोली रांसी पहुंची, जहां भक्तों ने पुष्प वर्षा से स्वागत किया। डोली मां राकेश्वरी मंदिर में रात्रि विश्राम के लिए गई। सुबह पूजा के बाद डोली गिरिया के लिए प्रस्थान करेगी। इस अवसर पर कई लोग उपस्थित थे और भजन कीर्तन का आयोजन किया गया।

Wed, 19 Nov 2025 04:17 PMNewswrap हिन्दुस्तान, रुद्रप्रयाग
share Share
Follow Us on

द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर की डोली अपने दूसरे पड़ाव रांसी पहुंची। यहां पहले से ही मौजूद भक्तों ने डोली का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया। भगवान मद्महेश्वर के जयघोषों के बीच डोली मां राकेश्वरी मंदिर में पहुंची जहां रात्रि विश्राम किया गया। आज सुबह डोली तीसरे पड़ाव गिरिया के लिए प्रस्थान करेगी। बुधवार को भगवान मद्महेश्वर की डोली ने सुबह पूजा अर्चना के बाद गौंडार से रांसी के लिए प्रस्थान किया। रास्ते में भक्तों के स्वागत के साथ डोली आगे बढ़ती गई। अपराह्न भगवान की डोली रांसी पहुंची। यहां महिलाओं द्वारा बाबा के मांगल गीतों के साथ डोली का भव्य स्वागत किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अनेक प्रकार के पुष्पों की डोली पर वर्षा की गई। सम्पूर्ण माहौल भक्तिमय दिखाई दिया। ग्रामीणों के स्वागत के बाद डोली मां राकेश्वरी मंदिर पहुंची। जहां रात में भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। यहां भगवान की डोली की पूजा अर्चना हुई। आज डोली पूजा अर्चना के साथ 11 बजे गिरिया के लिए प्रस्थान करेगी। इस मौके पर पुजारी शिव लिंग, सरपंच फते सिंह पंवार, देवरा यात्रा समिति के अध्यक्ष कलम सिंह, शिवानंद पंवार, थौल भंडारी मदन सिंह भंडारी, प्रधान अनूप सिंह, पूर्व प्रधान वीर सिंह, शिव सिंह नेगी, नरेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।