ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुद्रप्रयागरुद्रप्रयाग में कांजी हाउस का किया जाए निर्माण

रुद्रप्रयाग में कांजी हाउस का किया जाए निर्माण

स्थानीय लोगों ने मुख्यालय में आवारा गायों की सुरक्षा के लिए कांजी हाउस बनाने की मांग की है। स्थानीय जनता एवं गौ सेवकों ने डीएम मंगेश घिल्डियाल से शहर में कांजी हाउस खोलने और गौ उत्पीड़न बंद करने की...

रुद्रप्रयाग में कांजी हाउस का किया जाए निर्माण
हिन्दुस्तान टीम,रुद्रप्रयागWed, 27 Dec 2017 05:51 PM
ऐप पर पढ़ें

स्थानीय लोगों ने मुख्यालय में आवारा गायों की सुरक्षा के लिए कांजी हाउस बनाने की मांग की है। स्थानीय जनता एवं गौ सेवकों ने डीएम मंगेश घिल्डियाल से शहर में कांजी हाउस खोलने और गौ उत्पीड़न बंद करने की मांग की है।

डीएम को दिए ज्ञापन में गौ रक्षक समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि बीते कुछ महीनों पूर्व नगर में खुरपका रोग से सैकड़ों गाय बीमार हुई। इस दौरान उन्होंने स्वयं के संसाधनों से 200 से अधिक गायों का उपचार किया। आवारा गायों की सुरक्षा के लिए बार-बार प्रशासन और नगर पालिका को पत्र दिए किंतु कोई कार्यवाही नहीं हुई। वर्तमान में शहर से गायों को मारपीट कर अन्यत्र भगाया जा रहा है जो सरासर गलत है। गायों का उत्पीड़न नहीं किया जाना चाहिए।

कहा कि कांजी हाऊस का निर्माण कर आवारा गायों को वहां रखने की व्यवस्था की जानी चाहिए न कि गायों को उत्पीड़न किया जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा शहर की आवारा गायों तिलवाड़ा और श्रीनगर क्षेत्र की तरफ दौड़ाया जा रहा है जो सरासर गलत है। स्थानीय गौ सेवक, गौ भक्तों ने गायों के साथ इस तरह व्यवहार की निंदा की। कहा कि जल्द ही शहर में कांजी हाऊस का निर्माण कर गायों को सुरक्षित रखा जाए। ज्ञापन देने वालों में सुरेंद्र सिंह बिष्ट के साथ जसपाल भारती, सुनील नौटियाल, शैलेंद्र भारती, विजय टेलर्स, अनुसूया प्रसाद सेमवाल, पंकज पंवार आदि शामिल है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें