ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुद्रप्रयागनिकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर

निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर

आगामी निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस पार्टी तैयारियों में जुट गई है। रुद्रप्रयाग और तिलवाड़ा नगर पंचायत कमेटी की बैठक हुई। बैठक में जिले के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशियों के चयन और चुनावों पर...

निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर
हिन्दुस्तान टीम,रुद्रप्रयागTue, 20 Feb 2018 03:44 PM
ऐप पर पढ़ें

आगामी निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस पार्टी तैयारियों में जुट गई है। रुद्रप्रयाग और तिलवाड़ा नगर पंचायत कमेटी की बैठक हुई। बैठक में जिले के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशियों के चयन और चुनावों पर चर्चा की। साथ ही निकाय चुनाव में जीत के लिए सभी कार्यकर्ताओं को अभी से एकजुट होकर तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। मुख्यालय के बिडला धर्मशाला में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस नगर अध्यक्ष खुशहाल सिंह रावत ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि नगर पालिका अध्यक्ष एवं सभासद के लिए प्राप्त हुए आवेदननों को पार्टी हाईकमान को भेजेगी। पार्टी हाईकमान के निर्देशों के आधार पर ही कार्य किया जाएगा। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री लक्ष्मी राणा, पूर्व नपा अध्यक्ष देवेंद्र सिंह झिकंवाण, जिपं उपाध्यक्ष लखपत सिंह भंडारी, अशोक चौधरी, राय सिंह बिष्ट, खुशहाल सिंह रावत, अंकुर खन्ना, सुरेन्द्र भण्डारी, वीरेन्द्र बुटोला, भूपेंद्र नेगी, अजय राणा, राहुल मेवाल, जीतपाल सिंह, सरदार बिष्ट, राजेंद्र बिष्ट, प्रकाश रावत, वीरेंद्र कंडारी, उज्जल सिंह, बंटी जगवाण, दिनेश नेगी, मनोहर सिंह रावत, चन्द्र सिंह सिंधवाल, रमेश कुमार टम्टा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें