Hindi NewsUttarakhand NewsRudraprayag NewsCleanliness Crisis at Alaknanda-Mandakini Confluence Urgent Action Needed
रुद्रप्रयाग में अलकनंदा और मंदाकिनी संगम में बिखरी है गंदगी
संक्षेप:
अलकनंदा और मंदाकिनी संगम पर गंदगी बिखरी हुई है, जिससे यात्रियों और पर्यटकों को परेशानी हो रही है। प्रशासन और नगर पालिका ने इस समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस योजना नहीं बनाई है। स्थानीय लोगों ने संगम की स्वच्छता बनाए रखने के लिए ठोस प्रयासों की मांग की है।
Dec 16, 2025 03:08 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुद्रप्रयाग
नगर क्षेत्र में स्थित अलकनंदा और मंदाकिनी संगम पर चारों ओर गंदगी बिखरी है। दाह संस्कार करने आ रहे लोग यहां अधजली लकड़ी और कपड़े छोड़ रहे हैं जिससे यह चारों ओर बिखर रही है। इससे संगम आने जाने वाले अन्य यात्री एवं पर्यटकों को भी दिक्कतें उठानी पड़ रही है। नगर पालिका और प्रशासन इस दिशा में कोई भी योजना नहीं बना पाया है जिससे समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। रुद्रप्रयाग संगम पंचप्रयागों में प्रमुख प्रयाग है किंतु इसकी पवित्रता के प्रति न तो प्रशासन गंभीर है और न ही नगर पालिका इस दिशा में बेहतर कार्यवाही कर रही है। जिससे आए दिन यहां गंदगी फैल रही है। सबसे बड़ी समस्या चारों ओर कपड़े, अधजली लकड़ी, बाल और अन्य सामग्री बिखरी पड़ी है जिससे संगम आने जाने वाले यात्री, पर्यटक एवं स्थानीय लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ रही है। नगर सभासद सुरेंद्र रावत ने कहा कि संगम स्थल की पवित्रता के लिए ठोस योजना बनाई जानी चाहिए। यहां दाह संस्कार करने आ रहे लोगों को भी जागरूक करने की जरूरत है। इस तीर्थस्थल की पवित्रता को बनाए रखना हर किसी की जिम्मेदारी है। सामाजिक कार्यकर्ता अशोक चौधरी ने कहा कि संगम में चारों ओर गंदगी फैलाना उचित नहीं है।
प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें प्रशासन और नगर पालिका को यहां जागरूकता बोर्ड और निगरानी के लिए पर्यावरण मित्र रखे जाने चाहिए जिससे यहां स्वच्छता बनी रहे। स्थानीय लोगों ने शीघ्र ही संगम स्थल की स्वच्छता के लिए ठोस प्रयास किए जाने चाहिए। इधर, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी हरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि नगर पालिका द्वारा समय-समय पर संगम स्थल की सफाई की जाती रही है। जल्द ही पुन: अभियान चलाकर संगम स्थल की सफाई की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




