ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुद्रप्रयागसीआईएसएफ स्वर्ण जयंती पर करेगी अनेक कार्यक्रम

सीआईएसएफ स्वर्ण जयंती पर करेगी अनेक कार्यक्रम

सीआईएसएफ के डीआईजी रघुवीर लाल ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी, 70 अफसर और जवान होंगे अभियान में...

सीआईएसएफ के डीआईजी रघुवीर लाल ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी, 70 अफसर और जवान होंगे अभियान में...
1/ 2सीआईएसएफ के डीआईजी रघुवीर लाल ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी, 70 अफसर और जवान होंगे अभियान में...
सीआईएसएफ के डीआईजी रघुवीर लाल ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी, 70 अफसर और जवान होंगे अभियान में...
2/ 2सीआईएसएफ के डीआईजी रघुवीर लाल ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी, 70 अफसर और जवान होंगे अभियान में...
हिन्दुस्तान टीम,रुद्रप्रयागThu, 25 Oct 2018 04:43 PM
ऐप पर पढ़ें

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) अपनी स्वर्ण जयन्ती के मौके पर उत्तराखंड के अनेक स्थानों पर अलग सा अभियान चला रहा है। सीआईएसएफ के सदस्यों के द्वारा हिमालय क्षेत्र में ठोस अपशिष्ट निवारण एवं हम फिट तो इंडिया फिट को लेकर 9 दिवसीय हिमालय अभियान चलाया जाएगा। इस टीम में 70 अफसर और जवान शामिल है।रुद्रप्रयाग पहुंचने पर प्रेस वार्ता के माध्यम से सीआईएसएफ के डीआईजी रघुवीर लाल ने बताया कि 24 अक्तूबर से 1 नवम्बर तक 9 दिवसीय हिमालय अभियान में अनेक कार्यक्रम होंगे। अभियान का मुख्य उद्देश्य सतत विकास के लिए ठोस अपशिष्ट निपटान है। इस अभियान के जरिए स्थानीय जनता के बीच पर्यावरण के प्रति जागरूकता सहित कई कार्यक्रम शामिल हैं। हमारी टीम रुद्रप्रयाग के उच्च हिमालयी क्षेत्रों से ठोस/अपशिष्ट कचरे को एकत्रित करके सही तरीके से निपटान करेगी। उन्होंने बताया कि इस अभियान में साइकिलंग, ट्रैकिंग, क्याकिंग, राफ्टिंग आदि गतिविधियां भी शामिल होंगी जिसमें सुरक्षा बल के पुरुष एवं महिला कर्मचारी भाग लेंगे। 26 अक्तूबर को टीम चोपता में कूड़ा एकत्रित करेगी। जबकि 27 को पर्यटन गांव सारी से देवरियाल में पैदल यात्रा के माध्यम से कूड़े को इकट्ठा किया जाएगा। 29 अक्तूबर को रुद्रप्रयाग मंदाकिनी नदी में क्याकिंग की जाएगी। इसके बाद 29 को टीम अगस्त्यमुनि पीजी कॉलेज में छात्राओं को पिकेटी-तिरसिया-काली (एक प्रकार की फिलोपीन मार्शल आर्ट) और हथियार हैंडलिंग का प्रदर्शन करेगी। इसका उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षा बल में शामिल होने के लिए प्रेरित करना होगा। 30 अक्तूबर को सीआईएसएफ साइकिल रैली टीम श्रीनगर के गढ़वाल विश्वविद्यालय पहुंचेगी। 31 को टीम व्यासी से शिवपुरी तक राफ्टिंग के माध्यम से पहुंचेगी। जबकि 1 नवम्बर को गंगाघाट हरिद्वार में स्वच्छता अभियान में भाग लेगी। सीआईएसएफ हिमालय अभियान का समारोह हर की पैड़ी हरिद्वार में होगा। इस मौके पर केदारनाथ विधायक मनोज रावत ने सीआईएसएफ के अफसरों की प्रशंसा की। कहा कि उन्होंने अपनी स्वर्ण जंयती पर उत्तराखंड में कार्यक्रम के लिए चुना यह हमारे लिए सौभाग्य है। उन्होंने कहा कि इससे पहाड़ में पर्यटन के साथ ही साहसिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक पीएन मीना, कमाण्डेंट सीआईएसएफ यतेन्द्र नेगी, एस्टिेंट कमाण्डेंट अशोकानंदनी मोहान्ती सहित टीम के सभी सदस्य मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें