ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुद्रप्रयागभाजपाइयों ने किया पुण्य तिथि पर अटल को याद

भाजपाइयों ने किया पुण्य तिथि पर अटल को याद

भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल विहारी वाजपेई की प्रथम पुण्य तिथि पर उन्हें याद करते श्रद्धांजलि अर्पित की। रुद्रप्रयगा विधायक भरत सिंह चौधरी के साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं...

भाजपाइयों ने किया पुण्य तिथि पर अटल को याद
हिन्दुस्तान टीम,रुद्रप्रयागFri, 16 Aug 2019 05:05 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल विहारी वाजपेई की प्रथम पुण्य तिथि पर उन्हें याद करते श्रद्धांजलि अर्पित की। रुद्रप्रयगा विधायक भरत सिंह चौधरी के साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं ने अटल के पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अटल को श्रद्धा सुमन अपर्ति किए। इस मौके पर विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा कि अटल एक ऐसी सख्सियत रही हैं जो हर व्यक्ति को प्रभावित कर गई। भारतीय दिलों में अटल विहारी वाजपेई का सदा आदर रहेगा। कहा कि वह सदा अमर रहेंगे। उन्होंने कहा कि राजनीति के क्षेत्र में ऐसे महापुरुष होना अंसभव है। उनके द्वारा देश और पार्टी को दिए योगदान को भी सदा याद किया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष विजय कप्रवाण ने कहा की वह हम सब के प्रेरणास्त्रोत रहे हैं। ऐसे महापुरुष सदियों में जन्म लेते हैं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विजय कप्रवान, अजय सेमवाल, सुरेंद्र बिष्ट, दिनेश बिष्ट, गंभीर बिष्ट, दीपक सिलोडी, नरेंद्र पंवार, विकास डिमरी, सुभाष पुरोहित, विक्रम सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें