Hindi NewsUttarakhand NewsRudraprayag NewsBJP Confident of Winning All Five Local Bodies in Rudraprayag Elections

निकाय चुनाव में भाजपा को मिलेगी बड़ी जीत: भरत चौधरी

केदारनाथ उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को जीत दिलाने में प्रमुख भूमिका निभा चुके रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा कि निकाय चुनाव में भी भाजपा

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रप्रयागSat, 11 Jan 2025 04:04 PM
share Share
Follow Us on

रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा कि निकाय चुनाव में भी भाजपा पांचों निकायों में जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि रुद्रप्रयाग नगर पालिका में अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी चद्रमोहन सेमवाल की जीत तय है। चुनावी अभियान के दौरान भरत सिंह चौधरी ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रचार अभियान के दौरान कहा कि भाजपा निकाय चुनाव में जनपद की रुद्रप्रयाग नगर पालिका के साथ ही चार नगर पंचायतों में कामयाबी पाएगी। उन्होंने कहा कि मैं, आश्वस्त हूं कि रुद्रप्रयाग नपा में भाजपा काफी बेहतर स्थिति में है। आने वाले शेष 11 दिनों में भी भाजपा का ग्राफ और ऊपर पहुंचेगा। कार्यकर्ताओं की मेहनत और स्वयं पार्टी प्रत्याशी का व्यवहार, निष्ठा और जन सरोकारों से बेहतर तालमेल से पार्टी प्रत्याशी की जीत होनी तय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में गुटवाजी है। जबकि निर्दलीय प्रत्याशी भी कांग्रेस को नुकसान पहुंचा रहे हैं ऐसे में भाजपा का बेहतर लाभ मिल रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें