बीकेटीसी में करेंगे बेहतर कार्य: खत्री
बदरी-केदार मंदिर समिति के नवनियुक्त उपाध्यक्ष अशोक खत्री का रुद्रप्रयाग और अगस्त्यमुनि पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया गया। मुख्यालय पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बीकेटीसी...
बदरी-केदार मंदिर समिति के नवनियुक्त उपाध्यक्ष अशोक खत्री का रुद्रप्रयाग और अगस्त्यमुनि पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया गया। मुख्यालय पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बीकेटीसी उपाध्यक्ष को पार्टी कार्यकर्ताओं ने बाबा केदार की फोटो भेंट की। इस मौके पर मुंह मीठा करते हुए आपस में मिठाई बांटी गई। नवनियुक्त उपाध्यक्ष एवं पूर्व नपं अध्यक्ष अगस्त्यमुनि अशोक खत्री ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है उसका वह बखूबी निर्वहन करेंगे। केदारनाथ यात्रा में हेली सेवा और प्रीपेड को बीकेटीसी के अधीन करने के लिए बोर्ड बैठक में प्रस्ताव लाया जाएगा। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। इस मौके पर बाल संरक्षण आयोग से सदस्य वाचस्पति सेमवाल, महामंत्री अजय सेमवाल, मंडल अध्यक्ष सुनील नौटियाल, घनश्याम पुरोहित, डॉ हेमा पुष्पवाण, श्रीनंद जमलोकी, विकास डिमरी, अरुण वाजपेई, उमाकांत वशिष्ट, अनूप सेमवाल, दिनेश बिष्ट, कपूर रावत, कुलदीप काला, भरत रावत, मयाराम गोस्वामी, पार्वती देवी, शालिनी गोस्वामी, विमला गोस्वामी आदि मौजूद थे।