Hindi NewsUttarakhand NewsRudraprayag NewsBear Terror in Dhannpur and Rani Gadh Villagers Demand Safety
धनपुर के कई गांवों में है भालू का आतंक

धनपुर के कई गांवों में है भालू का आतंक

संक्षेप:

धनपुर और रानीगढ़ पट्टी में भालू का आतंक बढ़ गया है। ग्रामीण भालू की सक्रियता से दहशत में हैं। वन विभाग गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक कर रहा है। महिलाएं जंगल जाने में डर रही हैं, लेकिन वन विभाग की सहायता से वे अब झुंड बनाकर जाती हैं। भालू के हमलों को रोकने के लिए उपाय किए जा रहे हैं।

Nov 30, 2025 04:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुद्रप्रयाग
share Share
Follow Us on

जनपद की धनपुर और रानीगढ़ पट्टी में भालू का आतंक बना है। बीते दिनों चिनग्वाड़, घंडियाल्का और च्वीथ गांव में भालू की सक्रियता देखकर ग्रामीण दहशत में है। ग्रामीणों ने वन विभाग से जहां सुरक्षा की मांग की वहीं वन विभाग की टीम गांव-गांव में जाकर लोगों को जागरूक कर रही है। धनपुर और रानीगढ़ पट्टी के एक दर्जन से अधिक गांवों में भालू की चलकदमी देखी जा रही है। अब महिलाएं जंगल जाने में भी डर रही है। हालांकि गांव-गांव में वन विभाग की टीम के महिलाओं को जागरूक करने के बाद महिलाएं झुंड बनाकर शोर-शराबा कर घास पत्ती लेने जा रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वहीं गांव के लोग भी महिलाओं के साथ ही बच्चों पर खास निगरानी कर रहे हैं। विशेषकर सुबह और सांय भालू को गांव की सीमा में आने से रोका जा रहा है इसके लिए मिर्ची का धुंआ और सीटी बचाते हुए शोर-शराबा किया जा रहा है। घंडिल्याका के प्रधान राकेश मोहन, चिनग्वाड़ के प्रधान दीपक बिष्ट ने कहा कि धनपुर के अधिकांश गांवों में भालू दिखाई दे रहा है। कई जगहों पर हमले की घटनाएं हो रही है। ग्रामीण एक दूसरे को सर्तक कर रहे हैं जबकि वन विभाग की टीम भी लगातार गांवों का दौरा कर महिलाओं को जागरूक कर रही है। उन्होंने कहा कि कुछ समय तक वन विभाग की टीम को इस तरह के प्रयास करने होंगे ताकि भालू गांवों से दूर भाग सके। इधर, प्रभागीय वनाधिकारी रजत सुमन ने बताया कि भालू प्रभावित इलाकों में वन विभाग की टीम लगातार गश्त कर रही है साथ ही ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब भालू शहरी इलाकों में कम दिख रहा है जबकि गांवों से भी दूर भगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।