ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुद्रप्रयागबंसत बिडला की अस्थियां चारों धामों में की विर्सजित

बंसत बिडला की अस्थियां चारों धामों में की विर्सजित

समाजसेवी एवं कई पुस्तकों के लेखक बसन्त कुमार बिड़ला की मृत्यु के बाद उनके अस्थिकलश को उत्तराखण्ड के चारों धामों में विसर्जित किया गया। विदित है कि बसन्त कुमार बिड़ला देश के प्रतिष्ठित औद्योगिक घराने...

बंसत बिडला की अस्थियां चारों धामों में की विर्सजित
हिन्दुस्तान टीम,रुद्रप्रयागTue, 09 Jul 2019 05:05 PM
ऐप पर पढ़ें

समाजसेवी एवं कई पुस्तकों के लेखक बसन्त कुमार बिड़ला की मृत्यु के बाद उनके अस्थिकलश को उत्तराखण्ड के चारों धामों में विसर्जित किया गया। विदित है कि बसन्त कुमार बिड़ला देश के प्रतिष्ठित औद्योगिक घराने बिड़ला समूह के सबसे वरिष्ठ सदस्य थे। वे धनश्याम दास बिड़ला के सबसे छोटे पुत्र एवं कुमार मंगलम बिड़ला के पिता थे। 15 वे कई चेरिटेबल ट्रस्ट के मुखिया थे। जिनमें मुख्यतया कृष्णार्पण चेरिटी ट्रस्ट एवं स्वर्गाश्रम ट्रस्ट मुख्य हैं। तीन जुलाई को मुम्बई में 98 वर्ष की आयु में बसन्त कुमार बिड़ला का निधन हुआ था। 4 जुलाई को कलकत्ता में उनकी अन्त्येष्टि की गई। जिसके बाद उनके अस्थिकलश को चारों धामों में विसर्जित करने के लिए लाया गया। स्वर्गाश्रम ट्रस्ट के प्रतिनिधि श्रयेश कुमार झा ने कुल पुरोहितों हरिश्चन्द्र भट्ट एवं सुरेशानन्द भट्ट द्वारा विधि विधान से 8 जुलाई को बदरीनाथ धाम में अस्थि कलश विसर्जित किया गया। उन्होंने बताया कि 8 जुलाई को गंगोत्री में बिड़ला समूह के प्रतिनिधि महेश जोशी के नेतृत्व में, इसी दिन यमुनोत्री में दीपक शर्मा के नेतृत्व में तथा नौ जुलाई को ऐश्वर्य शर्मा के नेतृत्व में केदारनाथ धाम में उनकी अस्थियां विसर्जित की गई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें