ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुद्रप्रयागइस हफ्ते केदारघाटी से लौट जाएंगी सभी हेलीकॉप्टर कंपनियां

इस हफ्ते केदारघाटी से लौट जाएंगी सभी हेलीकॉप्टर कंपनियां

केदारनाथ धाम इस हफ्ते सभी हेली कंपनियां वापस लौट जाएंगी। मानसून के चलते केदारनाथ के लिए दो महीने तीर्थयात्रियों को हेली सेवाओं का लाभ नहीं मिल सकेगा। केदारघाटी से 6 कंपनियां लौट चुकी है जबकि 3...

इस हफ्ते केदारघाटी से लौट जाएंगी सभी हेलीकॉप्टर कंपनियां
हिन्दुस्तान टीम,रुद्रप्रयागTue, 02 Jul 2019 03:56 PM
ऐप पर पढ़ें

केदारनाथ धाम इस हफ्ते सभी हेली कंपनियां वापस लौट जाएंगी। मानसून के चलते केदारनाथ के लिए दो महीने तीर्थयात्रियों को हेली सेवाओं का लाभ नहीं मिल सकेगा। केदारघाटी से 6 कंपनियां लौट चुकी है जबकि 3 कंपनियां लौटने की तैयारियों में है। बताया गया कि तीनों कंपनी इसी हफ्ते सेवाएं बंद कर देगी।केदारनाथ धाम के लिए इस सीजन में करीब 15 मई से नियमित हेली सेवाएं शुरू हुई। इसके बाद बड़ी संख्या में यात्रियों को केदारघाटी के विभिन्न हेलीपैडों से हेली द्वारा केदारनाथ जाने की सुविधा मिली। कुल 9 हेलीकॉप्टर कंपनियों में टिकट के लिए मारामारी रही। हालांकि अब यात्रा में बड़ी कमी आने से उस तरह की दिक्कतें पेश नहीं आ रही है। आगामी बरसात के सीजन को देखते हुए पवनहंस, एरोकॉप्टर, हैरिटेज, हिमालयन हैली, क्रिस्टल और यूटीएयर ने अपनी सेवाएं बंद कर दी है। जबकि आर्यन, थम्बी एविएशन और इंडोकॉप्टर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आर्यन और थम्बी इसी सप्ताह सेवाएं बंद कर देंगे। जबकि इंडोकॉप्टर यात्रियों के अनुसार सेवाएं संचालित करने पर विचार करेगा, किंतु तीनों हेली कंपनियों के इसी सप्ताह लौटने की उम्मीदें है। हेली सेवा के नोडल अधिकारी सुशील नौटियाल ने बताया कि कंपनियों से हुई वार्ता के मुताबिक तीनों कंपनियां इसी हफ्ते लौटने की तैयारी में है। इन कंपनियों के पास जो ऑनलाइन बुकिंग है उन यात्रियों को पूरा करते ही सेवा बंद कर दी जाएगी। मानसून खत्म होने के बाद सेवा दोबारा शुरू होगी। इधर मानूसन खत्म होने के बाद सितम्बर प्रथम सप्ताह में केदारनाथ के लिए दोबारा हेलीकॉप्टर सेवा शुरू कर दी जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें