ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुद्रप्रयागबारिश का असरः केदारनाथ में छह हेलीकॉप्टर कंपनियों की सेवाएं बंद

बारिश का असरः केदारनाथ में छह हेलीकॉप्टर कंपनियों की सेवाएं बंद

केदारनाथ मे छह हेलीकॉप्टर कंपनियों ने अपनी सेवाएं बंद कर दी हैं। ये कंपनियां अब मानसून के बाद सेवाएं दोबारा शुरू करेंगी।  केदारनाथ धाम की यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या में कमी...

बारिश का असरः केदारनाथ में छह हेलीकॉप्टर कंपनियों की सेवाएं बंद
हिन्दुस्तान टीम,रुद्रप्रयागWed, 28 Jun 2017 01:56 PM
ऐप पर पढ़ें

केदारनाथ मे छह हेलीकॉप्टर कंपनियों ने अपनी सेवाएं बंद कर दी हैं। ये कंपनियां अब मानसून के बाद सेवाएं दोबारा शुरू करेंगी। 

केदारनाथ धाम की यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या में कमी और बरसात को देखते हुए हेली सेवाएं दे रही कंपनियां वापस लौटने लगी है। अब तक 6 कंपनियों ने अपना सामान समेट लिया है। अब मानसून के बाद ही यह कंपनियां दोबारा सेवाएं देंगी। जबकि सात हेली कंपनियां अब भी अपनी सेवाएं बदस्तूर जारी रखे हुए है।हर साल की तरह इस बार भी बरसात को देखते हुए हेलीकॉप्टर कंपनियां वापस लौटने लगी है। हेली के लिए सवारियों की कमी और मौसम के लगातार खराब होने से हेलीकॉप्टर कंपनियों को नुकसान उठाना पड़ता है इसलिए बरसात शुरू होने से पहले ही ग्लोबल वैक्ट्रा, यूटीएयर, सार, प्रीमियर, पिनैकल और बजाज एविएशन ने अपनी सेवाएं बंद कर दी है। जबकि हिमालयन हेली, पवनहंस, सुमित, ऐरो, आर्यन और इंडोकॉप्टर एविएशन की सेवाएं जारी है।

इन कंपनियों को हालांकि अपेक्षाकृत सवारियां नहीं मिल पा रही है किंतु इस बार कुछ हेली सेवाएं जुलाई आधे महीने तक चलने की संभावनाएं है। पवनहंस हेलीकॉप्टर के सहायक प्रबंधक अनिल उप्रेती ने बताया कि उनकी कंपनी 20 जुलाई तक सेवाएं देगी। वहीं अन्य हेलीकॉप्टर कंपनियों के भी जुलाई मध्य तक सेवाएं देने की उम्मीद है। जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि यात्रा में आई कमी के कारण हेलीकॉप्टर कंपनियां भी लौट रही है। हालांकि दोबारा सितम्बर में फिर हेलीकॉप्टर कंपनियां सेवाएं देगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें