सोशल मीडिया पर गलत पोस्ट करने पर मांगी माफी
Mar 03, 2026 05:17 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुडकी
लक्सर । महेश्वरा गांव के एक युवक द्वारा सोशल मीडिया पर होली को लेकर भड़काऊ पोस्ट कर दी। जिसे लेकर हिंदू संगठनों के लोगों ने पुलिस से एतराज जताते हुए श

लक्सर। महेश्वरा गांव के एक युवक ने सोशल मीडिया पर होली को लेकर भड़काऊ पोस्ट कर दी। हिंदू संगठनों ने पुलिस से इसकी शिकायत की थी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई कर उक्त पोस्ट हटवा दी है। पुलिस ने उसे भविष्य में विवादित पोस्ट ना करने की चेतावनी दी है। क्षेत्र के किसी व्यक्ति ने पुलिस को फोन कर जानकारी दी कि महेश्वरा गांव निवासी एक युवक ने होली को लेकर भड़काऊ पोस्ट की है। खानपुर थाना प्रभारी दिग्पाल कोहली ने बताया कि युवक से सोशल मीडिया एकाउंट से तुरंत भड़काऊ पोस्ट हटवा दी गई है, साथ ही उसे भविष्य में भड़काऊ पोस्ट ना करने की चेतावनी दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



