कार की टक्कर से युवक घायल
लक्सर में ड्यूटी से लौटते समय एक युवक को कार ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक, बंटी, हरिद्वार सिडकुल में काम करता था और बुधवार रात बाइक से घर लौट रहा था। टक्कर के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया और पुलिस को सूचना दी गई।

लक्सर। ड्यूटी से घर वापस लौट रहे एक युवक को कार ने टक्कर मार दी। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के अकौढा कलां गांव निवासी बंटी हरिद्वार सिडकुल स्थित एक कंपनी में नौकरी करता है। रोजमर्रा की तरह वह बुधवार की देर रात वह अपनी बाइक से गांव वापस लौट रहा था। जैसे ही वह ऐथल बुजुर्ग गांव के निकट पहुंचा तो लक्सर की ओर से जा रही एक कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे एक अस्पताल में भर्ती कराकर सूचना परिजनों और पुलिस को दी।
कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


