रास्ते में रोककर मारपीट, मुकदमा दर्ज
By Newswrap
हिन्दुस्तान, रुडकीरुड़की में एक युवक विपिन पाल के साथ मारपीट की घटना हुई। युवक सिविल लाइंस क्षेत्र में किसी काम से गया था, तभी आरोपी रोहन ने उसे गाली देकर हमला किया। विरोध करने पर आरोपी धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

रुड़की। बाजार में काम से आए एक युवक को रास्ते में रोककर मारपीट के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित शक्ति विहार निवासी विपिन पाल ने शुक्रवार की देर शाम तहरीर देकर बताया कि वह किसी काम से सिविल लाइंस क्षेत्र में आया था। इस दौरान रोहन ने उसके साथ गाली गलौज कर दी। विरोध करने पर रोहन ने मारपीट कर दी। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।
ये भी पढ़ें:रास्ते में रोककर मारपीट, मुकदमा दर्ज
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


