चाकू के साथ युवक गिरफ्तार
Mar 08, 2026 04:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुडकी
भगवानपुर। पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया है। पुलिस क

पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया है। पुलिस के अनुसार शनिवार रात गश्त के दौरान बढ़ेड़ी बुजुर्ग से सिकंदरपुर जाने वाले संपर्क मार्ग पर एक युवक संदिग्ध हालत में घूमता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह खेतों की ओर भागने लगा, जिसे कुछ दूरी पर पकड़ लिया गया। तलाशी में उसके पास से चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम नौशाद उर्फ गुड्डू निवासी सिकंदरपुर भैंसवाल बताया। उपनिरीक्षक नीरज रावत ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


