नशे के 60 कैप्सूलों समेत पथरी का युवक गिरफ्तार

नशे के 60 कैप्सूलों समेत पथरी का युवक गिरफ्तार

संक्षेप:

पथरी थाना क्षेत्र में एक युवक को 60 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी की तलाशी के दौरान ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड साल्ट के कैप्सूल बरामद किए। आरोपी नशे की दवाओं का...

Sep 11, 2025 03:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुडकी
share

नशा करने के लिए प्रयोग होने वाले 60 प्रतिबंधित कैप्सूल लेकर आ रहे पथरी थाना क्षेत्र निवासी एक युवक को कस्बा चौकी पुलिस ने बसेड़ी सेठपुर मार्ग पर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मंगलवार रात को लक्सर कस्बा चौकी के प्रभारी एसआई विपिन कुमार टीम के साथ नगरीय क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान वह बसेड़ी गांव से सेठपूर जाने वाले रोड पर पहुंचे, तो ईंट भट्ठे के पास उन्हें एक संदिग्ध युवक आता दिखाई दिया। टीम ने रोककर उससे पूछताछ की तो युवक घबराकर संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस पर टीम ने उसकी तलाशी ली। तलाशी में उसके पास ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड साल्ट के 60 कैप्सूल बरामद हुए। दरोगा ने क्षेत्रीय ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती से फोन पर इस बाबत जानकारी ली। उन्होंने बताया कि इन कैप्सूलों में नशा करने वाले साल्ट की काफी मात्रा होती है, जिस कारण सरकार ने उन्हें प्रतिबंधित श्रेणी में रखा है। इसके बाद पुलिस आरोपी दीपक पुत्र धर्मवीर निवासी ग्राम बुक्कनपुर थाना पथरी को गिरफ्तार कर कोतवाली लाई, जहां उससे पूछताछ की गई। उसने बताया कि वह नशे की दवाओं को खरीदने-बेचने का काम करता है। उक्त कैप्सूल किसी ग्राहक को देने के लिए ही वह लक्सर आ रहा था। दरोगा विपिन कुमार की तहरीर पर युवक के खिलाफ एनडीपीएस ऐक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।