युवती ने युवक पर लगाया यौन शोषण का आरोप
भगवानपुर। शादी का झांसा देकर कई माह तक यौन शोषण का आरोप लगाते हुए युवती ने एक युवक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटनाक्रम के अनुसार गुरुवार दोपहर...
युवती ने शादी का झांसा देकर कई माह तक यौन शोषण का आरोप लगाकर एक युवक के खिलाफ तहरीर दी।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। बहादराबाद क्षेत्र की एक युवती ने थाने में पुलिस को दी तहरीर में लगाया कि भगवानपुर क्षेत्र का युवक काफी दिनों से बहादराबाद में रहकर नौकरी कर रहा था। तभी युवती की पहचान युवक से हो गई। युवक ने उसे शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया। युवती ने आरोप लगाया कि कुछ दिनों पूर्व दोनों ने शादी भी की लेकिन बाद में प्रेमी अपने घर भगवानपुर क्षेत्र में आकर रहने लगा। तभी से उसने अपना मोबाइल नंबर भी बंद करा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उपनिरीक्षक राजकुमार ने बताया तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। युवक मक्खनपुर गांव का बताया जा रहा है।