बिजली कर्मचारी को फंसाने के लिए रचा षड़यंत्र
Feb 16, 2026 04:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुडकी
युवक ने घर का बिजली मीटर उतारकर दूसरे मकान में लगा दिया,युवक ने घर का बिजली मीटर उतारकर दूसरे मकान में लगा दिया फिर वहां नए कनेक्शन का आवेदन कर दिया व

एक युवक ने घर का बिजली मीटर उतारकर दूसरे मकान में लगा दिया तथा वहां नए कनेक्शन का आवेदन कर दिया। ऊर्जा निगम ने कनेक्शन दिया, तो खुद ही एक मकान पर दो कनेक्शन की शिकायत कर दी। पता चलने पर निगम के अधिकारियों ने नया कनेक्शन रद् कर दिया। इसके बाद युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कुड़ी भगवानपुर में अमन कुमार पुत्र हरफूल के पुराने मकान में बहुत पहले से बिजली का कनेक्शन है। इससे थोड़ी दूरी पर अमन का दूसरा मकान भी है। पिछले दिनों अमन ने पुराने मकान का बिजली का मीटर खुद ही उतारा और सड़क पार दूसरे मकान में जाकर लगा दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


