ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीआप कार्यकर्ता कर रहे जनता की सेवा

आप कार्यकर्ता कर रहे जनता की सेवा

आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि पार्टी जो वादा करती है उसे पूरा किया जाता है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि प्रदेश में...

आप कार्यकर्ता कर रहे जनता की सेवा
हिन्दुस्तान टीम,रुडकीSun, 26 Sep 2021 10:20 PM
ऐप पर पढ़ें

आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि पार्टी जो वादा करती है उसे पूरा किया जाता है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि प्रदेश में आप की सरकार बनी तो इसका सभी वर्गों को फायदा मिलेगा।

नारसन कलां के आर्य समाज मंदिर में आयोजित आम आदमी पार्टी की सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश सह प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि पार्टी की नीतियां अन्य दलों की नीतियों से बेहद अलग है। आम जनता की पीड़ा को पार्टी बखूबी जानती है। इसीलिए प्राथमिकता के आधार पर उनका हल किया जाएगा। इसके अलावा किसानों के उत्थान के लिए विशेष कार्य किए जाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता पूरी मेहनत और लगन के साथ जनता सेवा कार्य में लगे हुए हैं। पार्टी ने जो वादा किया है उसे उत्तराखंड में पूरा किया जाएगा। इस मौके पर आप के युवा नेता नवनीत राठी, पंकज त्यागी, नरेंद्र सिंह, नरेश प्रिंस, तनुज राठी, शादाब, नरेश शर्मा, तेजवीर सिंह, नरेंद्र सिंह, विकास कुमार, देवराज राठी, वीरेंद्र सिंह, अरुण कुमार आदि लोग मौजूद थे। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने नारसन बॉर्डर पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें