Roorki News: भूमिया खेड़ा पर यज्ञ कर मांगी क्षेत्र की सुख-समृद्धि

हिन्दुस्तान, रुडकी
Follow us on Google News
share

Roorki News: रुड़की के शिक्खर गांव में रविवार को भूमिया खेड़ा पर यज्ञ का आयोजन हुआ। गांव के लोगों ने श्रद्धा से भाग लेकर पूजा-अर्चना की, और सुख-शांति की कामना की। यज्ञ के बाद परिक्रमा में भजन-कीर्तन हुआ, जिसमें ग्रामीणों ने भाईचारा और सकारात्मक वातावरण की बात की। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

Roorki News: भूमिया खेड़ा पर यज्ञ कर मांगी क्षेत्र की सुख-समृद्धि

Roorki News: रुड़की, संवाददाता। रविवार को शिक्खर गांव स्थित भूमिया खेड़ा पर श्रद्धा के साथ यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ में गांव के बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों एवं युवाओं ने भाग लेकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्र की खुशहाली और जनकल्याण की कामना की। यज्ञ सम्पन्न होने के बाद श्रद्धालुओं ने गांव की परिक्रमा निकाली। परिक्रमा के दौरान भजन-कीर्तन और ढोल-नगाड़ों की धुन पर ग्रामीण उत्साहपूर्वक शामिल हुए। श्रद्धालु पूरे गांव में घूमते हुए सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते रहे। महाराज किशोर कुमार ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से गांव में आपसी भाईचारा मजबूत होता है तथा सकारात्मक वातावरण का निर्माण होता है।

कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ। इस अवसर पर कांशीराम, इलामचंद सैनी, रकमपाल सैनी, राजेश सैनी, जितेंद्र कुमार, जोधसिंह, साहब सिंह, शुभम सैनी, मास्टर सोमपाल सिंह, शेखर सैनी, आदित्य चौधरी, विपिन सैनी, तुषार सैनी, अर्पित चौधरी, हर्ष चौधरी, राहुल सैनी, ऋतिक, गौरव सैनी, ओमकार सैनी, रोहताश कश्यप, सतीश कुमार सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।