ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीफैक्ट्री में करंट से मजदूर की मौत

फैक्ट्री में करंट से मजदूर की मौत

फैक्ट्री प्रबंधन के साथ वार्ता के बाद मौके पर मृतक के परिजनों को मुआवजा दिया गया तथा धरना समाप्त करने की घोषणा की गई। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में एक फैक्ट्री में 23 वर्षीय मजदूर को मंगलवार रात करंट लग...

फैक्ट्री में करंट से मजदूर की मौत
हिन्दुस्तान टीम,रुडकीThu, 06 Aug 2020 11:51 PM
ऐप पर पढ़ें

फैक्ट्री में काम करने वाले एक मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। आरोप है कि फैक्ट्री प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दिए बगैर मजदूर को इलाज के लिए रुड़की भेजा। जहां उसे मृत घोषित किया गया। आरोप है कि इसके बाद उसे मुजफ्फरनगर भिजवा दिया। परिजनों ने फैक्ट्री परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। मुआवजा मिलने के बाद वह लौट गए।

मंगलौर कोतवाली क्षेत्र की फैक्ट्री में सहारनपुर के देवबंद थाना क्षेत्र के मानकी गांव निवासी युवक विनय कुमार (23) को मंगलवार रात करंट लग गया। फैक्ट्री प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दिए बगैर उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल भेजा लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोप है कि उसके बाद मुजफ्फरनगर के जिला अस्पताल में भेजा गया वहां भी उसे मृत घोषित किया गया। परिजनों को घटना की सूचना मिली तो वह फैक्ट्री के बाहर इकट्ठा हो गए। परिजनों ने गेट पर ही धरना शुरू कर दिया। इस बीच सूचना मिलने पर भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह भी कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंच गए।

फैक्ट्री प्रबंधन को आंदोलन की चेतावनी देने पर प्रबंधकों ने परिजनों से वार्ता की। फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से मौके पर पीड़ित परिवार को ढाई लाख रुपये मुआवजा दिया गया। भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष ने घोषणा की कि डीएम से मिलकर सरकार से पीड़ित परिवार को सहायता राशि दिलाई जाएगी। इसके बाद लोगों ने फैक्ट्री गेट पर धरना प्रदर्शन खत्म कर दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें