ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीकर्मचारियों का कार्य बहिष्कार जारी रहा

कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार जारी रहा

उत्तराखंड रजिस्ट्रार कानूनगो संघ का सुबह दस से दोपहर एक बजे तक का कार्य बहिष्कार जारी रहा। खाता खतौनी की नकल लेने आए लोगों को इंतजार करना...

कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार जारी रहा
हिन्दुस्तान टीम,रुडकीFri, 22 Oct 2021 10:20 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तराखंड रजिस्ट्रार कानूनगो संघ का सुबह दस से दोपहर एक बजे तक का कार्य बहिष्कार जारी रहा। खाता खतौनी की नकल लेने आए लोगों को इंतजार करना पड़ा।

नायब तहसीलदार के पद पर पदोन्नति, रजिस्ट्रार कानूनगो और राजस्व निरीक्षक पद को एकीकरण कर वरिष्ठता पोषक संवर्ग से निर्धारित करने, रजिस्ट्रार-कानूनगो के रिक्त पदों को नियमानुसार भरने, रजिस्ट्रार कानूनगो पद पर पदोन्नति के लिए विकल्प नहीं मांगकर ज्येष्ठता के आधार पर पदोन्नति किए जाने, पुरानी व्यवस्था में बदलाव कर पदों का पुनर्गठन, तहसीलों के अभिलेखागार में बस्ताबरदार, अनुसेवकों की तैनाती किए जाने, कोविड के कामों के लिए प्रोत्साहन राशि दिए जाने की मांग की है। 18 अक्तूबर से कर्मचारी सुबह दस से दोपहर एक बजे तक कार्य बहिष्कार पर हैं। शुक्रवार को भी कर्मचारियों ने मांगों के समर्थन में काला फीता बांधकर तहसीलदार कार्यालय के बाहर धरना दिया।

संगठन के प्रदेश महामंत्री मनोज कुमार पांडेय, प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेश मारवाहा, जिला मंत्री मधुकर जैन, जिला कोषाध्यक्ष सतीश कुमार ने कहा कि चरणबद्ध आंदोलन के तहत सुबह दस से दोपहर एक बजे तक कार्य बहिष्कार चल रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें