ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीघने कोहरे और ठंड से बढ़ी परेशानी

घने कोहरे और ठंड से बढ़ी परेशानी

गुरुवार को घने कोहरे और बढ़ी ठंड से लोगों का जीना मुहाल हो गया। रोजमर्रा के कामों के लिए अधिकतर लोग अपने घरों से नहीं निकले। सर्दी से बचने के लिए...

घने कोहरे और ठंड से बढ़ी परेशानी
हिन्दुस्तान टीम,रुडकीThu, 05 Jan 2023 05:00 PM
ऐप पर पढ़ें

गुरुवार को घने कोहरे और ठंड से लोगों का जीना मुहाल हो गया। रोजमर्रा के कामों के लिए अधिकतर लोग अपने घरों से नहीं निकले। सर्दी से बचने के लिए ज्यादातर लोग आग तापते और चाय की चुस्कियां लेते नजर आए। क्षेत्रवासी संजय सैनी, दिवाकर, आशु, टिंकू, सुनील, महिपाल, कल्याण सैनी, पंकज ने बताया कि घने कोहरे के चलते ठंड ने लोगों की हालत खराब कर दी है। बुधवार को हल्की धूप से लोगों को कुछ राहत मिल गई थी, लेकिन गुरुवार को कोहरे के चलते धूप नहीं निकलने और हवा चलने से क्षेत्र में ठिठुरन अधिक बढ़ गई। लोगों का आरोप था कि इतनी ठंड के बाद भी जिम्मेदार संस्थाओं की ओर से अलाव की कोई व्यवस्था नहीं की गई है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें