ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीमहिलाओं को दी स्वास्थ्य की जानकारी

महिलाओं को दी स्वास्थ्य की जानकारी

भारत विकास परिषद अविरल गंगा की ओर से गांव मेहवड खुर्द के सर्वज्ञान पब्लिक स्कूल में महिलाओं और युवतियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान लगभग 75 युवतियों और महिलाओं को निशुल्क सैनेटरी...

महिलाओं को दी स्वास्थ्य की जानकारी
हिन्दुस्तान टीम,रुडकीThu, 15 Mar 2018 08:09 PM
ऐप पर पढ़ें

भारत विकास परिषद अविरल गंगा की ओर से गांव मेहवड खुर्द के सर्वज्ञान पब्लिक स्कूल में महिलाओं और युवतियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान लगभग 75 युवतियों और महिलाओं को निशुल्क सैनेटरी नैपकिन बांटे गए। जो शाखा द्वारा संचालित सिलाई केंद्र में तैयार किए गए थे। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रमिला ऐरन ने महिलाओं और युवतियों को जरूरी जानकारी दी। साथ ही महिलाओं को उनके मौलिक अधिकारों के बारे में बताया गया। इस मौके पर डॉ. संगीता सिंह, मधुराका सक्सेना, अंजली गर्ग, रीति वर्मा, उमा रानी, अंजु कुमार, गीता श्रीवास्तव, दीपा चौहान, अनुपमा आदि मौजूद रही।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें