ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीसड़क दुर्घटना में महिला घायल

सड़क दुर्घटना में महिला घायल

धनौरी में तिरछे पुल के पास ट्रक से बाइक की टक्कर में एक महिला घायल हो गई।

सड़क दुर्घटना में महिला घायल
हिन्दुस्तान टीम,रुडकीSun, 30 Dec 2018 05:54 PM
ऐप पर पढ़ें

धनौरी में तिरछे पुल के पास ट्रक से बाइक की टक्कर में एक महिला घायल हो गई। महिला बेलड़ा गांव की निवासी है। धनौरी पुलिस ने महिला को इलाज के लिए धनौरी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

जानकारी के अनुसार भगवानपुर की ओर से आ रहा एक ट्रक जब धनौरी के तिरछे पुल के समीप पहुंचा तभी हरिद्वार से आ रही बाइक को उसने चपेट में ले लिया। दुर्घटना में बाइक सवार शाईस्ता के चोट आई। गनीमत रही कि ट्रक की रफ्तार कम थी। धनौरी चौकी प्रभारी तसलीम आरिफ ने बताया कि महिला को चोट आई है। ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर नहीं आई है। दोनों का फैसला हो गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें