फूलों की होली खेल महिलाओं ने दिया एकता का संदेश
रंग पंचमी व महिला दिवस पर महिलाओं ने खेली फूलों की होली, उत्साह से मनाया कार्यक्रमफूलों की होली खेल महिलाओं दिया एकता का संदेशफूलों की होली खेल महिलाओ

रविवार को शहर में रंग पंचमी और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का संगम देखने को मिला। क्षेत्र की महिलाओं ने एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर न केवल परंपराओं को जीवंत किया, बल्कि फूलों की होली खेलकर सामाजिक समरसता की नई मिसाल भी पेश की। सिविल लाइंस स्थित शिवमंदिर में कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक गीतों और भजनों के साथ हुआ। इस दौरान महिलाओं ने गुलाल के स्थान पर फूलों की पंखुड़ियों का उपयोग किया। उपस्थित महिलाओं ने कहा कि इस तरह के सामूहिक आयोजनों से समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और एकता को मजबूती मिलती है। उत्सव के बीच महिलाओं ने एक-दूसरे को रंग पंचमी के साथ-साथ महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं।
समारोह को रंग पंचमी रूप में मनाने का संदेश भी प्रसारित किया गया। वक्ताओं ने अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने और उसे गर्व के साथ अपनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान पूरा परिसर पारंपरिक गीतों और उत्साह से सराबोर रहा। इस रंगारंग उत्सव को सफल बनाने में मधुर शर्मा, रेखा शर्मा, लता पाण्डेय, शिखा, लिली टंडन, ऋचा, सुनीता, बबीता, ममता, श्वेता, अर्चना, रजनी, रानी, सुमन, शशि, ऊषा, अंजू, सरिता, आशा, दीपा, चेतना, शालू, नमिता, काव्या, नव्या, आशा धस्माना, जिदाली और अनीता चौहान सहित भारी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


