Hindi NewsUttarakhand NewsRoorki NewsWoman Files Case Against In-Laws for Dowry Harassment and Domestic Abuse in Haryana
दहेज उत्पीड़न में पति समेत आठ पर मुकदमा दर्ज

दहेज उत्पीड़न में पति समेत आठ पर मुकदमा दर्ज

संक्षेप: झबरेड़ा, संवाददाता। कस्बा निवासी एक महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष के 10 लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, धोखाधड़ी, शारीरिक-मानसिक प्रताड़ना और यौन उत्

Wed, 12 Nov 2025 04:50 PMNewswrap हिन्दुस्तान, रुडकी
share Share
Follow Us on

कस्बा झबरेड़ा निवासी महिला ने तहरीर में बताया कि उसका विवाह अक्तूबर 2021 को अमन कुमार निवासी पिहोवा जिला कुरुक्षेत्र, हरियाणा के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था। विवाह में उसके पिता ने हैसियत से ज्यादा दान दहेज दिया था। आरोप है कि विवाह से पूर्व ससुराल पक्ष ने झूठा दावा किया था कि अमन विदेश में किसी बैंक का अधिकारी है। आरोप है कि विवाह के बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। दिसंबर 2022 में पति उसे अपने साथ विदेश ले गया, जहां पता चला कि वह बेरोजगार है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

स्मृति ने बताया कि विदेश में वह रोज घंटों काम करती थी और उसकी पूरी कमाई पति जबरन ले लेता था। जुलाई 2024 में भाई के विवाह कार्यक्रम में वह भारत लौटी और इसके कुछ दिनों बाद पति के साथ ससुराल में रहने लगी जहां फिर से दहेज की मांग को लेकर जून 2025 को ससुराल में उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई। पीड़िता का कहना है कि वह किसी तरह वहां से अपने मायके पहुंची और पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने उसके पति अमन कुमार, सास मीनाक्षी, ससुर सुशील कुमार, जेठ मोहित कुमार, जेठानी रिचा, ननद मनीषा, नंदोई मोहित, चाचा रतनलाल और मामा आलोक मित्तल के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि तहरीर पर दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।