
दुकान को कब्जा मुक्त कराने के लिए चक्कर काट रही विधवा
-पीड़िता ने नगर आयुक्त से की शिकायत,पीड़िता ने नगर आयुक्त से की शिकायत - महिला का आरोप एक ही दुकान का निगम दो लोगों का काट रहा पर्ची रुड़की, संवाददाता।
एक महिला ने दुकान पर कब्जा किए जाने का आरोप लगाया है। शिकायत पर नगर आयुक्त ने मामले में जांच के आदेश दिए है। कब्जा करने वाला व्यक्ति दुकान को खरीदना बता रहा है। क्षेत्र निवासी एक महिला ने बताया कि उसके पति के नाम पर नगर निगम की एक दुकान है। यह दुकान कानूनगोयान है। महिला का कहना है कि उसके पति की मृत्यु के बाद दुकान पर उसके ससुर बैठने लगे। ससुर की मृत्यु के बाद उसने दुकान पर ताला लगा दिया। लंबे समय तक दुकान बंद रही। वह नियमित रुप से दुकान का किराया निगम में जमा कराती रही।

अब भी करा रही है। कुछ साल पहले एक व्यक्ति ने दुकान का ताला तोड़कर दुकान पर कब्जा कर लिया। नगर आयुक्त राकेश चंद तिवारी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। मामले की जांच के आदेश वरिष्ठ कर निर्धारण व राजस्व अधिकारी एसपी गुप्ता को दिए है। पीड़िता और कब्जा करने वाले से दस्तावेज मांगे गए है। जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


