पति के जीजा पर संपत्ति खुर्दबुर्द करने और बुरी नजर रखने का आरोप

Newswrap हिन्दुस्तान, रुडकी
share

पीड़िता ने सास के साथ मिलकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट से लगाई कार्रवाई की गुहारजनगणना कार्य से बिगड़ा पढ़ाई शेड्यूल, अभिभावक चिंतित

पति के जीजा पर संपत्ति खुर्दबुर्द करने और बुरी नजर रखने का आरोप

एक महिला ने पति के जीजा पर उनकी संपत्ति खुर्द-बुर्द करने और उस पर बुरी नजर रखने का आरोप लगाया है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। झबरेड़ा क्षेत्र के सुल्तानपुर साबतवाली एक महिला ने गुरुवार को रुड़की पहुंचकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपम रामचंद्र शेट को शिकायती पत्र सौंपा। महिला ने बताया कि उसकी करीब सात साल पूर्व शादी हुई थी। आरोप लगाया कि शादी के बाद पति के जीजा ने जमीन हड़पने के लिए उसे शराब का आदी बना दिया। साथ ही उसकी संपत्ति भी खुर्दबुर्द कर दी।आरोप लगाया कि जीजा उसके पति की जमीन हड़पना चाहता है।

जीजा के कारण ही पति ने उसका और बच्चे का भरण-पोषण पूरी तरह से बंद कर दिया। आरोप लगाया कि जीजा उसपर भी बुरी नजर रखता है। महिला ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट से कार्रवाई की मांग की है। जेएम ने आश्वासन दिया मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने झबरेड़ा पुलिस को भी जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।-------------

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।