ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीप्रदेश कार्यकारिणी को बताएंगे समस्या

प्रदेश कार्यकारिणी को बताएंगे समस्या

विचार विमर्श किया गया। बीएसएम इंटर कॉलेज में आयोजित बैठक में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य के सम्मान, माध्यमिक विद्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की...

प्रदेश कार्यकारिणी को बताएंगे समस्या
हिन्दुस्तान टीम,रुडकीMon, 27 Sep 2021 06:20 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तरांचल अशासकीय प्रधानाचार्य परिषद हरिद्वार की नई कार्यकारिणी की पहली बैठक हुई। जिसमें विभिन्न समस्याओं को उठाकर उनके समाधान पर विचार विमर्श किया गया। बीएसएम इंटर कॉलेज में आयोजित बैठक में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य के सम्मान, माध्यमिक विद्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती, उपनल के माध्यम से निर्गत आदेश आदि पर चर्चा की गई। इस दौरान जिला अध्यक्ष विजय कुमार, जिला मंत्री डॉ. दीपक शर्मा ने कार्यकारिणी की तरफ से सभी सदस्यों को भरोसा दिलाया की समस्याओं को प्रदेश कार्यकारिणी के समक्ष समाधान के लिए रखा जाएगा। बीएसएम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य व जिला उपाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, संरक्षक डॉ. घनश्याम गुप्ता ने भी विचार रखे। इस दौरान जिला कोषाध्यक्ष ओम सिंह सैनी, समय सिंह सैनी, कंवरपाल सिंह, महावीर सिंह, राजेंद्र सिंह, जगबीर सिंह, पुष्पा रानी, ममता शर्मा, मीनाक्षी शर्मा ,शारदा देवी, मोहन चंद्र हथेली आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें