ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीउत्तराखंड को 2025 तक श्रेष्ठ राज्य बनाएंगे: धामी

उत्तराखंड को 2025 तक श्रेष्ठ राज्य बनाएंगे: धामी

2025 तक उत्तराखंड को श्रेष्ठ राज्य बनाया जाएगा। जनता ने भाजपा को प्रचंड बहुमत दिया है। जनता के सपनों को सरकार करने के लिए सरकार काम कर रही...

उत्तराखंड को 2025 तक श्रेष्ठ राज्य बनाएंगे: धामी
हिन्दुस्तान टीम,रुडकीSun, 26 Jun 2022 05:40 PM
ऐप पर पढ़ें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 2025 तक उत्तराखंड को श्रेष्ठ राज्य बनाया जाएगा। जनता ने भाजपा को प्रचंड बहुमत दिया है। जनता के सपनों को सरकार करने के लिए सरकार काम कर रही है।

नेहरू स्टेडियम रुड़की में सीएम पुष्कर सिंह धामी और नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। दूसरी बार सीएम पद संभालने के बाद धामी पहली बार रुड़की आए थे। मुख्यमंत्री धामी बोले, उत्तराखंड में चार बार के सरकारों की अदला-बदली हुई। इस बार जनता ने इतिहास रचा और भजपा को 47 सीटों के साथ फिर से प्रचंड बहुमत दिया। जनता के जो सपने और अपेक्षाएं हैं उन्हें पूरा करने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। 2025 तक उत्तराखंड को देश के सर्वश्रेष्ठ राज्यों में से एक बनाया जाएगा। सरकार पारदर्शिता के साथ काम कर रही है। जनता ने उन्हें प्रदेश का मुख्य सेवक बनाया है। वह जनता की अपेक्षाओं के अनुसार कार्य करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शोषित, वंचित, गरीब, समाज के सबसे अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति के लिए काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि एनडीए ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाकर यह साबित कर दिया है कि इस देश में कोई भी आम व्यक्ति देश के सर्वोच्च पद पर पहुंच सकता है। कुछ लोग और दल केवल विरोध के लिए विरोध की राजनीति करते हैं। डॉ. कल्पना सैनी के अनुभव का लाभ पूरे प्रदेश को मिलेगा। लोकसभा सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि चंपावत में सीएम धामी ने 94 फीसदी मत हासिल कर रिकार्ड जीत दर्ज की है। उत्तराखंड को मॉडल राज्य बनाने के लिए सब साथ हैं। प्रधानमंत्री ने भी कहा है कि अगला एक दशक उत्तराखंड का होगा।

प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि डॉ. कल्पना सैनी ने समाज के लिए काम करते हुए पार्टी को भी मजबूत किया। उन्होंने कहा कि सरकार तेजी के साथ विकास कार्य कर रही है। जिले के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि डॉ. कल्पना सैनी को राज्यसभा सांसद बनना मील का पत्थर साबित होगा। नवनिर्वाचित सांसद डॉ. कल्पना सैनी ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री आदेश सैनी ने किया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें