ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीउत्तराखंड के किसानों की लड़ाई लडेंगे

उत्तराखंड के किसानों की लड़ाई लडेंगे

भारतीय किसान सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवनीत सिंह पंवार ने कहा कि संगठन उत्तराखंड के किसानों की लड़ाई लड़ेगा। उन्होंने फरमान त्यागी को संगठन के...

उत्तराखंड के किसानों की लड़ाई लडेंगे
हिन्दुस्तान टीम,रुडकीMon, 25 Oct 2021 06:20 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय किसान सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवनीत सिंह पंवार ने कहा कि संगठन उत्तराखंड के किसानों की लड़ाई लड़ेगा। उन्होंने फरमान त्यागी को संगठन के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी।

रामपुर के एक वेंक्वट हॉल में आयोजित किसान कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचने पर भारतीय किसान सेना कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। अवनीत सिंह पंवार ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों का शोषण कर रही है। तीन कृषि कानून किसानों के ऊपर थोपे गए हैं। जिन्हें वापस लेने को अब सरकार तैयार नही है।उन्होंने कहा कि किसान सेना उत्तराखंड में किसानों की लड़ाई लड़ेगी। राष्ट्रीय प्रवक्ता विक्रांत चौधरी ने कहा कि देश के अलग-अलग राज्यों में जाकर संगठन को मजबूत बनाने का काम किया जा रहा है।

उत्तराखंड में भी किसान यूनियन सेना किसानों को समस्याओं को उठाने का काम करेगी। कार्यक्रम में संगठन प्रभारी मोहम्मद शमी, संरक्षक शाकिर त्यागी, मंडल अध्यक्ष मोहम्मद इरफान ने भी विचार व्यक्त किए। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष फरमान त्यागी ने कहा किसा हितों की लड़ाई लड़ने की बात कही। इस दौरान सोहन प्रधान, रविंद्र चौधरी, साहब सिंह, राव गुलफाम,मोहम्मद इमरान, मोहम्मद सलमान,अब्दुल मलिक, राव कलीम, जमशेद अली,तनवीर अली, उज्जवल मौर्य, उस्मान अली, राशिद अली, राव मुजम्मिल, जमशेद, रियाज, मीर हसन, अमजद, अली खान त्यागी, हारून,अब्दुल, अनस को संगठन की सदस्यता दिलाई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें