उमस ने लोगों को किया परेशान
रुड़की,संवाददाता। शुक्रवार को सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आया। सूरज बादलों के बीच लुकाछिपी खेलता रहा। लेकिन गर्मी से किसी तरह की कोई राहत न
Newswrap हिन्दुस्तान, रुडकीFri, 12 Sep 2025 04:15 PM

शुक्रवार को सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आया। सुबह से ही तेज धूप और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। सुबह ऑफिस, स्कूल और बाजार की ओर निकलने वाले लोग पसीने से तरबतर दिखाई दिए। अक्षय कुमार, शुभम और रामसिंह आदि ने बताया कि सुबह-सुबह निकलने पर थोड़ी ठंडक की उम्मीद थी, लेकिन गर्मी और उमस ने दिन की शुरुआत में ही परेशान कर दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




