बिन बरसे लौटे बदरा, किसानों के हाथ लगी मायूसी

हिन्दुस्तान, रुडकी
Follow us on Google News
share

लक्सर, संवाददाता। गुरुवार देर रात अचानक मौसम ने करवट बदल ली। तेज अंधड़ के साथ बादलों की गर्जना शुरू हो गई, लेकिन बारिश का इंतजार कर रहे किसानों को माय

बिन बरसे लौटे बदरा, किसानों के हाथ लगी मायूसी

लक्सर, संवाददाता। मौसम ने गुरुवार देररात अचानक करवट बदल ली। तेज अंधड़ के साथ बादलों की गर्जना शुरू हो गई, लेकिन बारिश का इंतजार कर रहे किसानों को मायूसी हाथ लगी। गुरुवार को दिनभर तेज हवाएं चलती रहीं। इसके बाद रात करीब दस बजे तेज अंधड़ शुरू हो गया और बादलों की गर्जना भी होने लगी। ठंडी हवाएं चलने से लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। देर रात तक यही सिलसिला जारी रहा, लेकिन बारिश नहीं हुई। किसान सुशील चौधरी, सतबीर प्रधान, रजत शर्मा और उमेश चौधरी का कहना है कि इस समय फसलें पूरी तरह सूखने की स्थिति में हैं।

किसान एक खेत में सिंचाई करता है, लेकिन दूसरे दिन तक वह खेत फिर सूख जाता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।