Roorki News: मखनपुर के सर्विस मार्ग पर जलभराव, राहगीरों की बढ़ी परेशानी
हिन्दुस्तान, रुडकी
Roorki News: मखनपुर के सर्विस मार्ग पर जलभराव, राहगीरों की बढ़ी परेशानीमखनपुर के सर्विस मार्ग पर जलभराव, राहगीरों की बढ़ी परेशानीमखनपुर के सर्विस मार्ग पर जलभराव,
मखनपुर के सर्विस मार्ग पर जलभराव, राहगीरों की बढ़ी परेशानी
Roorki News: भगवानपुर, संवाददाता। मक्खनपुर गांव के सर्विस मार्ग पर बारिश के बाद जलभराव से लोगों को आवाजाही में परेशानी उठानी पड़ रही है। पानी भरने के कारण सड़क के गड्ढे भी दिखाई नहीं दे रहे हैं। इससे दोपहिया वाहन चालकों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों के मुताबिक सर्विस मार्ग पर जल निकासी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश होते ही पानी जमा हो जाता है। कई जगह सड़क पर काफी मात्रा में पानी भरने से पैदल राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से समस्या बनी होने के बावजूद स्थायी समाधान नहीं किया गया है।


