युवकों में मारपीट की वीडियो वायरल
Apr 06, 2026 06:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुडकी
रुड़की में सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के सोलानी नदी के पास कुछ युवकों के बीच मारपीट और बाइक तोड़फोड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक लाठी डंडों से मारपीट करते नजर आ रहे हैं, जबकि कुछ लोग फायरिंग का दावा कर रहे हैं। हालांकि, एसपी ने बताया कि वीडियो पुराना है।

रुड़की। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के सोलानी नदी के पास कुछ युवकों में मारपीट और बाइक तोड़फोड़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक आपस में लाठी डंडों से मारपीट करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान कुछ लोग वीडियो में फायरिंग होने का भी दावा कर रहे हैं। हालांकि, एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि वीडियो काफी पुराना है। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


