Hindi NewsUttarakhand NewsRoorki NewsViral Video of Brutal Beating Over Theft Suspicion in Mundlana Village
युवक की पिटाई करने के आरोप में सात अज्ञात पर मुकदमा

युवक की पिटाई करने के आरोप में सात अज्ञात पर मुकदमा

संक्षेप:

मंगलौर, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के मुंडलाना गांव में चोरी के शक में युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था।

Sep 04, 2025 06:17 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुडकी
share Share
Follow Us on

मुंडलाना गांव के सिकंदरपुर मवाल में स्थानीय लोगों को एक युवक पर चोरी का शक था, जिसके बाद कुछ ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और उसकी बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर पिछले कई दिनों से वायरल हो रहा था। इसमें देखा जा सकता है कि भीड़ में शामिल लोग युवक को लाठी-डंडों से पीट रहे हैं, उसे अपमानित कर रहे हैं। भयावह दृश्य तब सामने आता है, जब एक आरोपी ने युवक के मुंह में बंदूक की नाल डाली। पुलिस जांच में पता चला है कि पिटाई का शिकार हुआ युवक मोहित कुमार ब्रह्मपुर जट का रहने वाला है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यह घटना स्थानीय लोगों के बीच चोरी की अफवाहों और शक के आधार पर हुई, जिसने हिंसक रूप ले लिया। उप निरीक्षक राकेश डिमरी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने छह से सात अज्ञात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने सिकंदरपुर मवाल में हुई इस घटना की पुष्टि की है। इंस्पेक्टर शांति कुमार गंगवार ने बताया कि आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।