Vipra Foundation Forms New Executive Committee with Archana Gaud as Women President अर्चना गौड़ बनीं फाउंडेशन की महिला प्रदेश अध्‍यक्ष, Roorki Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRoorki NewsVipra Foundation Forms New Executive Committee with Archana Gaud as Women President

अर्चना गौड़ बनीं फाउंडेशन की महिला प्रदेश अध्‍यक्ष

विप्र फाउंडेशन की बैठक में प्रदेश, जिला और ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया गया। अर्चना गौड को महिला अध्यक्ष बनाया गया। बैठक का शुभारंभ भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पुष्‍पाजलि अर्पित कर किया गया। प्रोफेसर...

Newswrap हिन्दुस्तान, रुडकीThu, 26 Dec 2024 06:25 PM
share Share
Follow Us on
अर्चना गौड़ बनीं फाउंडेशन की महिला प्रदेश अध्‍यक्ष

विप्र फाउंडेशन की ओर से नगर के एक होटल में आयोजित बैठक में फाउंडेशन की प्रदेश, जिला और ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें अर्चना गौड को फाउंडेशन की महिला अध्यक्ष मनोनीत की गई। गुरुवार को विप्र फाउंडेशन की बैठक का शुभारंभ भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पुष्‍पाजलि अर्पित कर किया गया। बैठक की अध्‍यक्षता अश्‍वनी कुमार भारद्वाज ने की। फाउंडेशन के प्रदेश सचिव पवन कुमार ने बताया कि बैठक में प्रदेश, जिला, ब्‍लॅाक कार्यकारिणी का सर्व-सम्‍मति से विस्‍तार किया गया। संरक्षक पद पर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्‍थान रुड़की के प्रोफेसर एसके मिश्रा को मनोनीत किया गया। जबकि अर्चना गौड़ को महिला प्रदेश अध्‍यक्ष की जिम्‍मेदारी दी गई। पंडित प्रदीप शर्मा को प्रदेश कोषाध्‍यक्ष, इंजीनियर मुकेश शर्मा को रुड़की नगर अध्‍यक्ष मनोनीत किया गया। जिला महामंत्री नीरज शर्मा, बहादराबाद ब्‍लाक अध्‍यक्ष पीयुष गौड, जिला प्रचार मंत्री मुनीश शर्मा नियुक्‍त किए गए। विप्र फाउंडेशन के सभी सदस्‍यों ने चयनित पदाधिकारियों को बधाई दी। इस दौरान बैठक में पदम शर्मा, आशीष शर्मा गौरव शर्मा, मनोज शर्मा, अरविन्‍द शर्मा, नवनीत शर्मा, अनिल आजाद, रूबी शर्मा, अक्षत शर्मा, अमित शर्मा, सुखपाल शर्मा, सुजीत शर्मा, एसके मिश्रा आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।