सड़क को लेकर हुए विवाद में पांच पर मुकदमा

Newswrap हिन्दुस्तान, रुडकी
share

लक्सर,संवाददाता। सड़क बनाने को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष के पांच लोगों ने दूसरे पक्ष के युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा

सड़क को लेकर हुए विवाद में पांच पर मुकदमा

लक्सर, संवाददाता। सड़क बनाने को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष के पांच लोगों ने दूसरे पक्ष के युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। शाहपुर गांव निवासी मोनू उर्फ़ अजय ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके घर के सामने से आम रास्ता होकर जा रहा है। जिस पर सीसी रोड बनी हुई है। उसके ऊपर इंटरलॉकिंग से दोबारा सड़क बन रही है। लेकिन पड़ोसी उसका विरोध कर रहे हैं, क्योंकि वह सड़क को दूसरी ओर बनवाना चाहते थे। आरोप है कि इसी को लेकर दूसरे पक्ष के पांच लोग लाठी डंडों, धारदार हथियार व तमंचे से लैस होकर उसके घर पर आए और मारपीट कर उसे घायल कर दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।