जौरासी गांव में खूनी संघर्ष, मुकदमा दर्ज
रुड़की के जौरासी गांव में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हुआ। लाठी, डंडे और तलवारों का इस्तेमाल हुआ, जिससे कई लोग घायल हुए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर कार्रवाई की मांग की है।

रुड़की। जौरासी गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे और तलवारबाजी हुई। जिसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के जौरासी गांव में गुरुवार की देर शाम दो पक्ष सामने सामने आ गए और विवाद हो गया। मामला इतना बड़ा की दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी डंडों और तलवारों से हमला कर दिया। जिससे गांव में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया।
साथ ही घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिश्नोई बताया कि तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


