मारपीट के मामले में छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Apr 06, 2026 09:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुडकी
share

लक्सर के जैनपुर खुर्द गांव में मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया, जो मारपीट में बदल गया। आरोप है कि कुछ व्यक्तियों ने लाठी-डंडे और धारदार हथियारों से हमला किया, जिससे कई लोग घायल हुए। पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मारपीट के मामले में छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज

लक्सर। जैनपुर खुर्द गांव में मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया, जो मारपीट में बदल गया। आरोप है कि राशिद, इमरान, शकील, शाहूद, आरिफ और रज्जाक लाठी-डंडे व धारदार हथियार लेकर घर में घुस आए और जहांगीर, सूफियान व कुर्बान को घायल कर दिया। हमले में कुर्बान का कान भी कट गया। बीच-बचाव करने आई महिला से भी मारपीट की गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर छह नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।