Roorki News: तेल टैंकर मोड़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद

हिन्दुस्तान, रुडकी
Follow us on Google News
share

Roorki News: बुग्गावाला, संवाददाता। घेर पेम्मा गांव के समीप गुरुवार रात तेल टैंकर को मोड़ने को लेकर ड्राइवर और बाइक सवारों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिं

Roorki News: तेल टैंकर मोड़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद

Roorki News: बुग्गावाला, संवाददाता। तेल टैंकर को मोड़ने को लेकर ड्राइवर और बाइक सवारों के बीच विवाद के बाद हिंसक झड़प हो गई। दोनों पक्षों के बीच मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर देहरादून के एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात घेर पेम्मा गांव के समीप एक तेल टैंकर सड़क पर मुड़ रहा था। इसी दौरान वहां से गुजर रहे बाइक सवारों और टैंकर चालक के बीच रास्ता देने को लेकर कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया।

मौके से गुजर रहे राहगीर बीच-बचाव के लिए पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।