Roorki News: स्टोन क्रेशर पर मारपीट और फायरिंग करने के मामले में सात पर मुकदमा

हिन्दुस्तान, रुडकी
Follow us on Google News
share

Roorki News: लक्सर के अवनी स्टोन क्रेशर में कुछ अज्ञात लोगों ने कर्मचारियों के साथ मारपीट की, पिस्टल से फायरिंग की और गाड़ियों में तोड़फोड़ की। पुलिस ने इस मामले में सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। अदनान, कर्मचारी, ने कोतवाली में घटना की रिपोर्ट दर्ज करवाई है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Roorki News: स्टोन क्रेशर पर मारपीट और फायरिंग करने के मामले में सात पर मुकदमा

Roorki News: लक्सर, संवाददाता। अवनी स्टोन क्रेशर में घुसकर कर्मचारियों के साथ मारपीट, पिस्टल से फायरिंग करने के साथ गाड़ियों में तोड़फोड़ करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने तीन अज्ञात सहित सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमा दर्ज करने के साथ ही पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। लक्सर कोतवाली के एसएसआई नितिन चौहान ने बताया कि अवनी स्टोन क्रेशर के कर्मचारी अदनान निवासी महतौली ने गुरुवार को कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि एक जुलाई को शाम को लगभग 4:30 बजे तीन कारों में सवार होकर कुछ लोग स्टोन क्रेशर पर आए।

आरोप है कि पहले तो वह आराम से बात करते रहे लेकिन बाद में उन्होंने जोर-जोर से चिल्लाना और धमकाना शुरू कर दिया। इसके बाद उन्होंने क्रेशर में लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़फोड़ दिए और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। जब और लोग उसे बचाने आए तो उन्होंने पिस्टल निकालकर दो फायरिंग की। इससे सभी लोग घबरा गए और फिर उक्त लोगों ने फोन कर बाहर से भी कुछ लोगों को मौके पर बुला लिया और वहां खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया। आरोप है कि बाहर से आए लोगों ने अपने खुद के लोगों की ही गाड़ी में तोड़फोड़ की। शोर शराबा सुनकर आसपास के कई लोग मौके पर आ गए। जिन्हें देखकर आरोपी भविष्य में जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। अदनान का कहना है कि नसरत और साजिद निवासी जबरदस्तपुर खुरासी कोतवाली रुड़की पहले से ही स्टोन क्रेशर के पार्टनर हैं। उन्होंने उसे पहले भी जान से मारने की धमकी दी थी। अदनान का कहना है कि इस दौरान दो कर्मचारियों को चोट आई और स्टोन क्रेशर के सभी कर्मचारियों में डर का माहौल है कि कोई अनहोनी ना हो जाए। उसने बताया कि इसके बाद घायलों को हरिद्वार अस्पताल और बाद में उन्हें एम्स अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस के मुताबिक मामले में नसरत, अरशद, व गुलजार निवासी जबरदस्तपुर खुरासी कोतवाली रुड़की व चार अज्ञात सहित सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमा दर्ज करने के साथ हीं मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।