शिक्षण संस्थान में छात्रों के दो गुट भिड़े, मारपीट में एक घायल

Feb 28, 2026 06:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुडकी
share Share
Follow Us on

शिक्षण संस्थान में छात्रों के दो गुट भिड़े, मारपीट में एक घायलशिक्षण संस्थान में छात्रों के दो गुट भिड़े, मारपीट में एक घायलशिक्षण संस्थान में छात्रों

शिक्षण संस्थान में छात्रों के दो गुट भिड़े, मारपीट में एक घायल

भगवानपुर, संवाददाता। किशनपुर गांव के समीप स्थित एक प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान में शनिवार को छात्रों के दो गुटों के बीच जमकर कहासुनी और मारपीट हुई। कैंपस के भीतर हुए इस हंगामे से अफरा-तफरी मच गई। संघर्ष के दौरान सहारनपुर निवासी एक छात्र चोटिल हो गया, जिसने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। किशनपुर के समीप स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान में शनिवार को किसी बात को लेकर छात्रों के दो गुट आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में लात-घूंसे चलने लगे।

इस खूनी संघर्ष के दौरान एक पक्ष का छात्र रज्जा निवासी हरोड़ा, जनपद सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) चोटिल हो गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।