
छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट
मंगलौर। राजकीय महाविद्यालय में छात्रों के बीच मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कई छात्रों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। मंगलौर के हाईवे प
राजकीय महाविद्यालय में सोमवार को छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कई छात्रों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। मंगलौर के हाईवे पर स्थित एक महाविद्यालय में सोमवार के दोपहर छात्रों के दो गुटों में अवकाश के बाद कहासुनी और बाद में मारपीट हो गई। महाविद्यालय के बाहर अचानक हुई मारपीट से मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिसकी जानकारी मंगलौर कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस जैसे ही मौके पर पहुंची तभी वहां से झगड़ा करने वाले छात्र भागने लगे। इस पर पुलिस ने कई छात्रों को पकड़कर कोतवाली ले आई।

छात्रों के बीच किस बात को लेकर मारपीट हुई इसकी जानकारी अभी पुलिस को नहीं है। पुलिस हिरासत में लिए गए छात्रों से घटना के संबंध में जानकारी ले रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


